Close Menu
Dainik MitanDainik Mitan
  • Home
  • Politics
  • Buy Now
Facebook X (Twitter) Instagram
Dainik MitanDainik Mitan
राष्ट्रीय / महत्वपूर्ण

टाक शो टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल की रिलीज डेट आई सामने, 25 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर होगी स्ट्रीम

natim@nimbleBy natim@nimbleNovember 8, 2025No Comments

प्राइम वीडियो के नए टाक शो टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल का ऐलान कर दिया है. इसका ग्लोबल प्रीमियर 25 सितंबर को होगा. इस टाक शो का हर गुरुवार एक नया एपिसोड रिलीज किया जाएगा. बता दें कि यह प्राइम वीडियो का नया अनस्क्रिप्टेड ओरिजिनल शो है, जिसमें पहली बार काजोल और ट्विंकल खाा को-होस्ट के रूप में एक साथ नजर आएंगी.
इसके अलावा, शो के पहले सीजन में दर्शकों को बेहद शानदार और ग्लैमरस गेस्ट लिस्ट भी देखने को मिलेगी, जो इसे और भी खास बनाएगी. काजोल की एनर्जेटिक पर्सनैलिटी और ट्विंकल खाा के ट्रेडमार्क सेंस आफ ह्यूमर के साथ, यह टाक शो जिसे बनिजे एशिया ने प्रोड्यूस किया है, वो दर्शकों को जाने माने कुछ सबसे बड़ी और नामी हस्तियों के साथ मनोरंजन का अनलिमिटेड डोज, बिना फिल्टर किए हुए पलों का मजा, ढेर सारी हंसी और सरप्राइज देने वाला है.
प्राइम वीडियो इंडिया के डायरेक्टर और हेड आफ ओरिजिनल्स, निखिल माधोक का कहना है, टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल सिर्फ एक आम सेलिब्रिटी चैटर नहीं है, बल्कि यह स्टार-स्टडेड गेस्ट लाइनअप के साथ ताजा, सीधी और एंटरटेनिंग बातचीत का मेल होने वाला है. यह आडियंस को ढेर सारी हाजिऱ-जवाबी, दिल से किए गए खुलासे और थोड़ी-सी शरारत से भरे पल भी देगा.
वो आगे कहते हैं, हमारा शो दो जबरदस्त होस्ट के इर्द-गिर्द है, जिनकी हाजिर-जवाबी और बेबाकी हर बातचीत में झलकती है, जो आडियंस को पूरी तरह से अपने साथ बांधे रखने वाली हैं.
बानिजे एशिया और एंडिमोल शाइन इंडिया की ग्रुप चीफ डेवलपमेंट आफिसर मृणालिनी जैन ने कहा, टू मच शो में काजोल और ट्विंकल सिर्फ होस्ट के रूप में नहीं, बल्कि खास आवाजों, जिज्ञासु विचारों और मजबूत इंस्टिंक्ट्स वाली महिलाओं के रूप में दिखाई देंगी. बिना फिल्टर, मज़ेदार और पूरी तरह से ईमानदार तरीक़े से यह शो इस बारे में है कि वे क्या पूछना चाहती हैं, उन्हें किस बात की परवाह है, और वे खुद को कैसे पेश करती हैं, वह आगे कहती हैं, कुछ सेलिब्रिटी इस शो में ऐसी बाते बताएंगे जो हमने पहले कभी नहीं सुना होगा, प्राइम वीडियो में हमें एक ऐसा पार्टनर मिला है, जिसने ऐसे शो को सपोर्ट किया जो सिफऱ् सेलिब्रिटी नहीं, बल्कि बातचीत को सेलिब्रेट करता है और यही बात इस फार्मेट को इतना नया बनाती है.

natim@nimble
  • Website

Related Posts

(भोपाल)रोजगार मेले का आयोजन आज

November 27, 2025

(भोपाल)तंदूर उपयोग करने पर बापू की कुटिया से वसूला 10 हजार रूपये का जुर्माना

November 27, 2025

(भोपाल)बैरसिया रोड आरिफ नगर बस स्टैंड के सभी कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें

November 27, 2025

Comments are closed.

© 2026 Nimble Technology. Designed by Nimble Technology.
  • Home
  • Politics
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.