Close Menu
Dainik MitanDainik Mitan
  • Home
  • Politics
  • Buy Now
Facebook X (Twitter) Instagram
Dainik MitanDainik Mitan
राष्ट्रीय / महत्वपूर्ण

(भोपाल)60 लाख की चोरी का खुलासा-पड़ोसी मामा-भांजे गिरफ्तार

natim@nimbleBy natim@nimbleNovember 27, 2025No Comments

भोपाल 26 नवंबर (आरएनएस)।ईदगाह हिल्स स्थित ब्राइट कॉलोनी में जुलाई महीने में हुई 60 लाख की चोरी की वारदात का खुलासा शाहजहांनाबाद पुलिस ने कर दिया है। चोरी की वारदात को अंजाम मामा और भांजे ने दिया था। दोनों फरियादी के पड़ोस में रहते हैं। हालांकि पुलिस ने इस मामले में रिकवरी महज 12 लाख रुपए के सामान की ही की है।

पुलिस का कहना है कि चोरी का माल जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक ज्वैलर्स के पास बेचा गया, लेकिन इसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं की जा सकी है।

वारदात से पूर्व मिर्जा इफ्तेखार बेग (69) अपनी पत्नी रक्षा बेग के साथ परवलिया स्थित दामाद के फॉर्म हाउस गए हुए थे। घर आने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर जब अलमारी देखी तो उसमें रखी पत्नी और बेटी की ज्वेलरी गायब मिली। ज्वेलरी की कुल कीमत 60 लाख रुपए थी। फरियादी ने शाहजहानाबाद थाने पहुंचकर बेटी निदा मिर्जा के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि चोरी गई ज्वेलरी की सूची और बिल बाद में सौंपे जाएंगे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रकरण दर्ज कर लिया। एफएसएल टीम से स्पॉट का निरीक्षण कराया गया। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। इसके आधार पर पड़ोसी यूसुफ सिद्दीकी और उसके भांजे अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है।

natim@nimble
  • Website

Related Posts

(भोपाल)रोजगार मेले का आयोजन आज

November 27, 2025

(भोपाल)तंदूर उपयोग करने पर बापू की कुटिया से वसूला 10 हजार रूपये का जुर्माना

November 27, 2025

(भोपाल)बैरसिया रोड आरिफ नगर बस स्टैंड के सभी कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें

November 27, 2025

Comments are closed.

© 2026 Nimble Technology. Designed by Nimble Technology.
  • Home
  • Politics
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.