• Home
  • Politics
  • Buy Now
Dainik Mitan
  • Home
  • Politics
  • Buy Now
  • Home
  • Politics
  • Buy Now
  • Home
  • Politics
  • Buy Now
Close Menu
Dainik MitanDainik Mitan
  • Home
  • Politics
  • Buy Now

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

डिप्टी सीएम साव और सांप्रदायिक राजनीति की बहस: भारतीय लोकतंत्र के समक्ष चुनौतियाँ और समाधान

January 12, 2026

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद: नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट और राज्य की महिला राजनीति का भविष्य

January 5, 2026

भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक बयानबाजी: आरोपों के बीच नेतृत्व की अग्निपरीक्षा

January 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Dainik MitanDainik Mitan
Home»Chhattisgarh»‘जो कहा, वह किया और जो नहीं कहा, वह भी करके दिखाया’ — जेपी नड्डा ने गिनाईं साय सरकार की दो साल की उपलब्धियां
Chhattisgarh

‘जो कहा, वह किया और जो नहीं कहा, वह भी करके दिखाया’ — जेपी नड्डा ने गिनाईं साय सरकार की दो साल की उपलब्धियां

Shankar SahuBy Shankar SahuDecember 24, 2025Updated:December 24, 2025No Comments2 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
जेपी नड्डा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के सफल दो वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का विस्तृत लेखा-जोखा जनता के सामने रखा और सरकार की कार्यशैली की सराहना की।

जेपी नड्डा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया और जो नहीं कहे थे, उन्हें भी करके दिखाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं और श्रमिकों के हित में संवेदनशील, पारदर्शी और परिणामकारी फैसले लिए हैं, जिनका असर जमीन पर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार के गठन के पहले महीने में किसानों को 3700 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया, जबकि बीते दो वर्षों में 1.25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि प्रत्यक्ष अंतरण के माध्यम से अन्नदाताओं को दी गई है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए 5 लाख से अधिक हितग्राहियों को 10-10 हजार रुपये की सहायता दी गई, जिससे उनकी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मजबूत हुई है। युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में पारदर्शी भर्ती प्रणाली, 32 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया, लोक सेवा आयोग में पारदर्शिता, नालंदा लाइब्रेरी की स्थापना और आईटीआई के आधुनिकीकरण जैसे कदम उठाए गए हैं।

प्रदेश के जांजगीर में ‘जनादेश परब’ के अवसर पर आयोजित ऐतिहासिक सभा के लिए हम आप सभी का आभार व्यक्त करते हैं। हमारे यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी का समय निकालने हेतु हार्दिक आभार। उनके प्रेरणास्पद उद्बोधन से और अधिक उत्साहित होकर…

— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) December 22, 2025

महिलाओं के सशक्तिकरण पर बोलते हुए जेपी नड्डा ने महतारी वंदन योजना और महतारी सदन की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम जनमन योजना के तहत 70 लाख परिवारों को लाभ मिला है, वहीं धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष योजना के माध्यम से आदिवासी समाज को सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ का रेलवे बजट 22 गुना बढ़ा है और प्रदेश में 32 अमृत स्टेशन वर्ल्ड-क्लास मानकों पर विकसित किए जा रहे हैं। आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, जल जीवन मिशन और पीएम-किसान जैसी योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में आम जनता तक पहुंचा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सरकार जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना और चरण पादुका योजना जैसी पहलों से प्रदेश के विकास को नई गति मिली है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नक्सलवाद की कमर तोड़ने और नक्सल-मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की दिशा में ठोस प्रगति हुई है। सुरक्षा, पुनर्वास और विकास के समन्वित प्रयासों से प्रदेश में शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने बताया कि विजन डॉक्यूमेंट 2047 के माध्यम से संसाधन-समृद्ध छत्तीसगढ़ को सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने का स्पष्ट रोडमैप तय किया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को अवसरों से भरा प्रदेश मिल सके।

WhatsApp पर शेयर करें
Investment
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Shankar Sahu

Related Posts

केरल में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर की हत्या पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जताया शोक, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख की सहायता

December 24, 2025

राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात: SBI से MOU, बिना प्रीमियम मिलेगा 1.60 करोड़ तक का बीमा कवर

December 24, 2025

छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जांजगीर-चांपा में जनादेश परब का भव्य आयोजन

December 24, 2025
Demo
Top Posts

Reliance Industries को अप्रैल-जून तिमाही में अब तक का biggest profit, 78% की उछाल के साथ ₹26,994 करोड़ का रिकॉर्ड मुनाफा

July 19, 202515

Disgusting comment on Dimple Yadav causes uproar: मौलाना साजिद पर FIR, बांसुरी स्वराज का 3 तीखे सवाल

July 28, 202513

PM Modi त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद में हुए भावुक, जानें क्या कहा ऐतिहासिक संबोधन में

July 5, 202512

गणेश चतुर्थी – उत्सव भक्ति और आनंद का

August 26, 202510
Don't Miss

डिप्टी सीएम साव और सांप्रदायिक राजनीति की बहस: भारतीय लोकतंत्र के समक्ष चुनौतियाँ और समाधान

By January 12, 20260

डिप्टी सीएम साव और सांप्रदायिक राजनीति की बहस: भारतीय लोकतंत्र के समक्ष चुनौतियाँ और समाधान…

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद: नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट और राज्य की महिला राजनीति का भविष्य

January 5, 2026

भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक बयानबाजी: आरोपों के बीच नेतृत्व की अग्निपरीक्षा

January 4, 2026

चुनावी रण में बयानों की तपिश: भूपेश बघेल बयान पर छिड़ा राजनीतिक मर्यादा का संग्राम

January 2, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo

Head office : 204, 2nd Floor, SS Plaza, Bhaisthan Road, Near Agrasen Chowk, Raipur, Chhattisgarh 492001 cg

Mobile : +91-9827114975

Facebook Instagram WhatsApp
Our Picks

डिप्टी सीएम साव और सांप्रदायिक राजनीति की बहस: भारतीय लोकतंत्र के समक्ष चुनौतियाँ और समाधान

January 12, 2026

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद: नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट और राज्य की महिला राजनीति का भविष्य

January 5, 2026

भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक बयानबाजी: आरोपों के बीच नेतृत्व की अग्निपरीक्षा

January 4, 2026
Most Popular

Reliance Industries को अप्रैल-जून तिमाही में अब तक का biggest profit, 78% की उछाल के साथ ₹26,994 करोड़ का रिकॉर्ड मुनाफा

July 19, 202515

Disgusting comment on Dimple Yadav causes uproar: मौलाना साजिद पर FIR, बांसुरी स्वराज का 3 तीखे सवाल

July 28, 202513

PM Modi त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद में हुए भावुक, जानें क्या कहा ऐतिहासिक संबोधन में

July 5, 202512
© 2026 Nimble Technology. Designed by Nimble Technology.
  • Home
  • Politics
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.