Dimple Yadav: समाजवादी पार्टी की सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी Dimple Yadav के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ लखनऊ के विभूति खंड थाने में FIR दर्ज की गई है। यह मामला उस वक्त और गरमा गया जब टीवी डिबेट के दौरान ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद ने Dimple Yadav को लेकर अपमानजनक बयान दिया।
read also: Nishikant Dubey को मराठी सांसदों ने घेरा, संसद की लॉबी तक पहुंचा हिंदी Vs मराठी controversy 2025 जानिए पूरा राजनीतिक हंगामा
कहां दर्ज हुआ केस?
FIR प्रवेश यादव और सौरभ यादव की शिकायत पर दर्ज की गई है। लखनऊ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
क्या कहा था मौलाना साजिद ने?
टीवी डिबेट में मौलाना साजिद द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर राजनीतिक गलियारों में उबाल है। सोमवार को संसद के बाहर एनडीए सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया और महिला सांसद के अपमान पर विपक्ष की चुप्पी पर सवाल उठाए।
बांसुरी स्वराज ने Akhilesh पर साधा निशाना
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, “पूरा विपक्ष चुप क्यों है? Dimple Yadav की अपनी पार्टी चुप क्यों है? उनके पति अखिलेश यादव ने अब तक इस पर कुछ क्यों नहीं कहा? क्या तुष्टिकरण की राजनीति महिला गरिमा से ऊपर है



