भोपाल 26 नवंबर (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को उच्च स्तरीय बनाने के साथ ही स्वच्छता के निर्धारित मानकों का पालन न करने व गंदगी फैलाकर निगम की साफ-सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने, सड़कों एवं सार्वजनिक एवं खुले स्थानों पर भवन निर्माण सामग्री एवं सी.एण्ड.डी वेस्ट फैलाकर वायु को प्रदूषित करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही भी की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम की सहायक आयुक्त कीर्ति चौहान व जोन क्रमांक 08 के अमले ने तंदूर का उपयोग करने पर बिट्टन मार्केट स्थित बापू की कुटिया संचालक से 10 हजार रूपये की राशि जुर्माना/स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की इसके अतिरिक्त निगम अमले ने अन्य क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए सड़कों व सार्वजनिक स्थलों फैलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 193 प्रकरणों 58 हजार 350 रूपये की राशि वसूल की जबकि सी.एण्ड.डी वेस्ट फैलाने वालों के विरूद्ध 04 प्रकरणों में 03 हजार 250 रुपये की राशि स्पॉट फाईन/जुर्माने के रूप में वसूल करने की कार्यवाही की।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा शहर में विभिन्न प्रकार से साफ-सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों तथा सड़कों, सार्वजनिक स्थलों पर सी.एंड.डी वेस्ट फेकने व निर्माणाधीन भवनों में ग्रीन नेट न लगाकर वायु गुणवत्ता को प्रभावित करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने गंदगी फैलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए जोन क्र. 01 में 02 प्रकरणों में 350 रूपये, जोन क्र. 02 में 06 प्रकरणों में 02 हजार रूपये, जोन क्र. 04 में 03 प्रकरणों में 800 रूपये, जोन क्र. 05 में 07 प्रकरणों में 05 हजार रूपये, जोन क्र. 06 में 02 प्रकरणों में 03 हजार 500 रूपये, जोन क्र. 07 में 16 प्रकरणों में 01 हजार 600 रूपये, जोन क्र. 08 में 05 प्रकरणों में 15 हजार 700 रूपये, जोन क्र. 09 में 11 प्रकरणों में 02 हजार 400 रूपये, जोन क्र. 10 में 10 प्रकरणों में 06 हजार 900 रूपये, जोन क्र. 11 में 02 प्रकरणों में 200 रूपये, जोन क्र. 12 में 02 प्रकरणों 01 हजार 100 रूपये, जोन क्र. 13 में 12 प्रकरणों 01 हजार 200 रूपये, जोन क्र. 14 में 23 प्रकरणों 03 हजार 500 रूपये, जोन क्र. 15 में 13 प्रकरणों में 02 हजार 700 रूपये, जोन क्र. 16 में 37 प्रकरणों में 06 हजार 500 रूपये, जोन क्र. 18 में 23 प्रकरणों 02 हजार 600 रूपये, जोन क्र. 20 में 13 प्रकरणों 01 हजार 300 रूपये तथा जोन क्र. 21 में 06 प्रकरणों 01 हजार रूपये की राशि वसूल की। इस प्रकार गंदगी फैलाने वालों के विरूद्ध 193 प्रकरणों 58 हजार 350 रूपये की राशि स्पॉट फाईन/जुर्माने के रूप में वसूल की।
निगम के अमले ने सड़कों, सार्वजनिक स्थलों पर सी.एंड.डी वेस्ट फेंकने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए जोन क्र. 02 में 01 प्रकरण में 250 रूपये, जोन क्र. 09 में 01 प्रकरण में 500 रूपये, जोन क्र. 10 में 01 प्रकरण में 02 हजार रूपये तथा जोन क्र. 21 में 01 प्रकरण में 500 रूपये की राशि वसूल की। इस प्रकार कुल 04 प्रकरणों में 03 हजार 250 रुपये की राशि वसूल की।


