Close Menu
Dainik MitanDainik Mitan
  • Home
  • Politics
  • Buy Now
Facebook X (Twitter) Instagram
Dainik MitanDainik Mitan
राष्ट्रीय / महत्वपूर्ण

जान अब्राहम और शरवरी वाघए की वेदा ने अमेजन प्राइम वीडियो पर दी दस्तक

natim@nimbleBy natim@nimbleNovember 8, 2025No Comments

जान अब्राहम की फिल्म वेदा 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन बाक्स आफिस पर यह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। 60 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म वेदा ने दुनियाभर में केवल 30 करोड़ रुपये का कारोबार किया। सिनेमाघरों में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद अब वेदा ने अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे दी है। जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वह अब इसे ओटीटी पर देख सकते हैं।
जी स्टूडियो ने वेदा का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, वेद और अभिमन्यु न्याय, स्वतंत्रता और समानता के लिए लडऩे के लिए तैयार हैं। वेदा के निर्देशन की कमान निखिल आडवाणी ने संभाली है। फिल्म की कहानी असीम अरोड़ा ने लिखी है। मोनिशा अडवाणी और मधु भोजवानी इसके निर्माता हैं। इस फिल्म में जान के साथ शरवरी वाघ नजर आई थीं। तमाा भाटिया और अभिषेक बनर्जी ने भी इसमें अपनी अदाकारी का तड़का लगाया था।
जान को पिछली बार फिल्म तेहरान में देखा गया था, जिसमें उनके काम को खूब सराहा गया। यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि सीधा ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर रिलीज हुई थी। मानुषी छिल्लर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। जान की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म तारिक में नजर आएंगे। इसके अलावा जान के पास फिल्म फोर्स 3 भी है। इस साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।

natim@nimble
  • Website

Related Posts

(भोपाल)रोजगार मेले का आयोजन आज

November 27, 2025

(भोपाल)तंदूर उपयोग करने पर बापू की कुटिया से वसूला 10 हजार रूपये का जुर्माना

November 27, 2025

(भोपाल)बैरसिया रोड आरिफ नगर बस स्टैंड के सभी कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें

November 27, 2025

Comments are closed.

© 2026 Nimble Technology. Designed by Nimble Technology.
  • Home
  • Politics
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.