Close Menu
Dainik MitanDainik Mitan
  • Home
  • Politics
  • Buy Now
Facebook X (Twitter) Instagram
Dainik MitanDainik Mitan
राष्ट्रीय / महत्वपूर्ण

(भोपाल)बैरसिया रोड आरिफ नगर बस स्टैंड के सभी कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें

natim@nimbleBy natim@nimbleNovember 27, 2025No Comments

भोपाल 26 नवंब (आरएनएस)।महापौर मालती राय ने बैरसिया रोड आरिफ नगर बस स्टैंड के सभी कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया है। महापौर राय ने उक्त निर्देश निर्माणाधीन बस स्टैंड का निरीक्षण करते हुए दिए। इस अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य मनोज राठौर, जोन अध्यक्ष पूजा शर्मा, पार्षद शैलेष साहू व निगम के अधिकारी मौजूद थे।

महापौर मालती राय ने बुधवार को बैरसिया रोड पर निर्माणाधीन आरिफ नगर बस स्टैंड का निरीक्षण किया और प्रचलित व शेष कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं मानचित्र का अवलोकन भी किया। महापौर राय ने निर्देशित किया कि बसों को व्यवस्थित ढंग से संचालन के दृष्टिगत टर्मिनल भवन व शॉपिंग काम्प्लेक्स शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराएं।

निरीक्षण के दौरान महापौर राय को अवगत कराया गया कि आरिफ नगर स्थित बैरसिया बस स्टैंड के फेस-1 के तहत सड़कों का निर्माण कराया गया है जबकि फेस-2 में टर्मिनल भवन, 36 दुकानों सहित 02 शॉपिंग काम्प्लेक्स तथा फेस-3 में नाले का निर्माण कराया गया है। बस स्टैंड पर फिनिशिंग कार्य और प्रतिक्षालय के निर्माण कराया जाना है और इसे शीघ्र शुरू कर नियत समय पर पूर्ण कराया जाएगा। महापौर राय ने सभी कार्यों को मानक स्तर की गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

महापौर मालती राय ने इसके उपरांत इब्राहिमगंज आदर्श नगर स्थित एकीकृत शासकीय सद्गुरू कबीर माध्यमिक शाला का भी निरीक्षण किया और शाला भवन में आवश्यक जीर्णोद्धार कार्य कराने एवं शाला के निकट चेम्बर व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र कुमार अहिरवार, प्रधानाध्यापिका सीमा गोयल आदि मौजूद थे।

natim@nimble
  • Website

Related Posts

(भोपाल)रोजगार मेले का आयोजन आज

November 27, 2025

(भोपाल)तंदूर उपयोग करने पर बापू की कुटिया से वसूला 10 हजार रूपये का जुर्माना

November 27, 2025

(भोपाल)निगम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से हटाए अतिक्रमण

November 27, 2025

Comments are closed.

© 2026 Nimble Technology. Designed by Nimble Technology.
  • Home
  • Politics
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.