Close Menu
Dainik MitanDainik Mitan
  • Home
  • Politics
  • Buy Now
Facebook X (Twitter) Instagram
Dainik MitanDainik Mitan
राष्ट्रीय / महत्वपूर्ण

(भोपाल)निगम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से हटाए अतिक्रमण

natim@nimbleBy natim@nimbleNovember 27, 2025No Comments

भोपाल 26 नवंबर (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों एवं अवैध निर्माणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों के साथ ही अवैध रूप से बनाई गई झुग्गी, चबूतरे तोड़े साथ ही बड़ी संख्या में विभिन्न प्रकार के सामान की दुकाने, ठेले, गुमठी, पान पार्लर, बोर्ड, काउंटर, आवागमन में बाधक वाहनों आदि को हटाया और गुमठी, ठेले, काउंटर, फर्नीचर, प्लाई, झूले, हेलमेट, टेबिल, स्टूल आदि सहित अन्य प्रकार का सामान जप्त किया। निगम अमले ने मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की कार्यवाही में सहयोग करते हुए भारत टॉकीज क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से रखी 02 ट्रक लकडिय़ां भी हटाई।

निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने बुधवार को भारत टाकीज पुलिया, पातरा पुल, शब्बन चौराहा, करोंद चौराहा, जेल रोड, भोपाल मेमोरियल हास्पिटल, कैंची छोला, गांधीनगर बस स्टाप, बैरागढ़ सिविल हास्पिटल, कालका चौराहा, रॉयल मार्केट, एबीएम हास्पिटल, हमीदिया रोड, बोट क्लब, प्रोफेसर कालोनी बाम्बे चिल्ड्रन हास्पिटल, अषोका गार्डन, सेमरा, नूतन कालेज, सुभाष स्कूल, चेतक ब्रिज, साकेत नगर, बावडिया कलंा, होषंगाबाद रोड, बावडिया कलां टू स्टेट रेस्टोरेंट, मिसरोद थाना, सेकेण्ड स्टाप, पुरानी जेल, बीमा कुंज, राजदेव कालोनी, ललिता नगर, डीमार्ट, चूना भट्टी, सर्वधर्म कालोनी, जे.के हास्पिटल, सौम्या चौराहा आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही करते हुए अशोका गार्डन रोड पर अवैध रूप से बनीं 01 झुग्गी, कोलार राजदेव कालोनी क्षेत्र में अवैध रूप से बना 01 चबूतरा तोड़ा साथ ही अशोका गार्डन क्षेत्र में आवागमन में बाधक लगभग 100 चार पहिया वाहन हटवाने की कार्यवाही भी की। निगम अमले ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों, फुटपाथों व सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण कर लगाई गई फल-सब्जी, खिलौने, कंबल, ड्रायफ्रूट, जैकेट सहित अन्य प्रकार के सामान की दुकानों को हटाने के साथ ही बड़ी संख्या में ठेले, गुमठियां, पान पार्लर आदि हटवाये और 05 गुमठी, 07 ठेले, 10 टेबिल, 04 काउंटर, 05 सोफे की कुर्सियां, 13 झूले, 18 हेलमेट, 04 प्लाई, 04 बोर्ड, 01 भक्कू जूते सहित अन्य प्रकार की सामग्री जप्त की।

इसके अतिरिक्त निगम अमले ने मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की कार्यवाही में सहयोग करते हुए भारत टॉकीज क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से रखी 02 ट्रक लकडिय़ां भी हटाई।

natim@nimble
  • Website

Related Posts

(भोपाल)रोजगार मेले का आयोजन आज

November 27, 2025

(भोपाल)तंदूर उपयोग करने पर बापू की कुटिया से वसूला 10 हजार रूपये का जुर्माना

November 27, 2025

(भोपाल)बैरसिया रोड आरिफ नगर बस स्टैंड के सभी कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें

November 27, 2025

Comments are closed.

© 2026 Nimble Technology. Designed by Nimble Technology.
  • Home
  • Politics
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.