Close Menu
Dainik MitanDainik Mitan
  • Home
  • Politics
  • Buy Now
Facebook X (Twitter) Instagram
Dainik MitanDainik Mitan
राष्ट्रीय / महत्वपूर्ण

अनुराग कश्यप की निशांची का ट्रेलर जारी, जबरदस्त एक्शन करते दिखे ऐश्वर्य ठाकरे

natim@nimbleBy natim@nimbleNovember 8, 2025No Comments

अनुराग कश्यप की नई फिल्म निशांची का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो काफी जबरदस्त है। यह एक प्योर देसी मसाला फिल्म है, जो दर्शकों को सीट से बांधे रखेगी। निशांची में एक्शन, ड्रामा, रोमांस और कामेडी के साथ मां का प्यार और पूरी फिल्मी दुनिया का मजा भी है। इस फिल्म से ऐश्वर्य ठाकरे डेब्यू कर रहे हैं और वह डबल रोल में नजर आएंगे।
फिल्म निशांची का ट्रेलर दर्शकों को 2000 के दशक की शुरुआत में, सीधे उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर की चहल-पहल भरी गलियों में ले जाता है। वहां बबलू निशांची, रंगीली रिंकू और डबलू की जिंदगियां अचानक और अनोखे तरीके से टकराती हैं। सीन ऐसे हैं कि सीट से उठने नहीं देंगे। जबरदस्त एक्शन और चेजिंग सीक्वेंस और सीटीमार डायलाग से लबरेज निशांची जोरदार टकराव, प्यार और तड़प के नाजुक पलों के साथ एक ऐसी दुनिया रचता है, जो जितनी अव्यवस्थित है उतनी ही आकर्षक भी। निशांची के ट्रेलर में रोमांच, कामेडी और देसी अंदाज के साथ-साथ विद्रोह, रोमांस और रायवलरी भी है।
निशांची की कहानी दो जुड़वा भाइयों- बबलू और डबलू, की रोमांचक जिंदगी पर आधारित है। ये दोनों एक-दूसरे की तरह दिखते तो हैं, लेकिन उनके विचार और मान्यताएं बिल्कुल अलग हैं। इस फिल्म को अजय राय और रंजन सिंह ने जार पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। स्क्रीनप्ले प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने लिखा है। निशांची में वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा जैसे दमदार कलाकार हैं। यह फिल्म 19 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।
निशांची को लेकर फिल्म के डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने कहा, यह एक कहानी है, जिसे मैं कई सालों से अपने साथ लेकर चल रहा हूं। यह मेरी सबसे सिनेमाई फिल्म है, जिसमें एक क्लासिक कहानी है, जो भावना, विश्वासघात, एक्शन और उन सभी चीजों से भरी है, जो मुझे हिंदी फिल्मों में बचपन से पसंद रहा है। ऐश्वर्य, वेदिका, मोनिका, जीशान, कुमुद और फिल्म के हर एक एक्टर ने सिर्फ एक्टिंग नहीं की, बल्कि किरदारों को जिया और महसूस किया। कहानी के प्रति उनकी कमिटमेंट और उनकी एक्टिंग की प्रामाणिकता फिल्म में झलकती है। और मेरी टीम ने भी हर फ्रेम में वही जुनून दिखाया, जिससे फिल्म इतनी शानदार बनी।
अनुराग कश्यप ने हाल ही बताया था कि वह पहले निशांची को सुशांत सिंह राजपूत के साथ बनाने वाले थे। उनकी पहली पसंद वही थी, पर एक्टर ने धर्मा प्रोडक्शन्स की दो बड़ी फिल्में मिलने के बाद अनुराग से बात करना बंद कर दिया था। अनुराग ने फिर किसी और के साथ यह फिल्म बनाने का फैसला किया। वहीं, सुशांत की साल 2020 में मौत हो गई।
वहीं, निशांची में बबलू और डबलू का किरदार निभा रहे शिव सेना के संस्थापक बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे ने कहा, निशांची हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेगी, सिर्फ इसलिए नहीं कि यह मेरी पहली फिल्म है, बल्कि इसलिए भी कि इसने मुझे अपने कई अलग-अलग पहलुओं को जानने का मौका दिया। ऐसे डबल रोल में एक्टिंग करना जो भावनात्मक, शारीरिक और एक्टर के रूप में हर तरह से अलग है, मुझे चैलेंजिंग लगा।

natim@nimble
  • Website

Related Posts

(भोपाल)रोजगार मेले का आयोजन आज

November 27, 2025

(भोपाल)तंदूर उपयोग करने पर बापू की कुटिया से वसूला 10 हजार रूपये का जुर्माना

November 27, 2025

(भोपाल)बैरसिया रोड आरिफ नगर बस स्टैंड के सभी कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें

November 27, 2025

Comments are closed.

© 2026 Nimble Technology. Designed by Nimble Technology.
  • Home
  • Politics
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.