Close Menu
Dainik MitanDainik Mitan
  • Home
  • Politics
  • Buy Now
Facebook X (Twitter) Instagram
Dainik MitanDainik Mitan
राष्ट्रीय / महत्वपूर्ण

बाक्स आफिस पर बागी 4 की कमाई की रफ्तार धीमी, छठे दिन रहा ऐसा हाल

natim@nimbleBy natim@nimbleNovember 8, 2025No Comments

टाइगर श्राफ, संजय दत्त और हरनाज संधू और सोनम बाजवा जैसे सितारों की अदाकारी से सजी फिल्म बागी 4 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक सप्ताह पूरा होने जा रहा है। यह फिल्म पहले दिन से ही बाक्स आफिस पर औसत कमाई कर रही है और इसने 6 दिन में 42 करोड़ रुपये कमाए हैं। कामकाजी दिनों में फिल्म की दैनिक कमाई में गिरावट जारी है। आइए जानें बागी 4 ने छठे दिन कितने करोड़ रुपये कमाए।
बाक्स आफिस आंकड़ों का ब्योरा रखने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, बागी 4 ने छठे दिन 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह 6 दिन में फिल्म ने 42 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म ने 12 करोड़ रुपये के साथ बाक्स आफिस पर अपना खाता खोला था, वहीं दूसरे दिन यह 9.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 10 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही। चौथे दिन फिल्म ने 4.5 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 4 करोड़ रुपये कमाए।
फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि रानी (टाइगर) 7 महीने तक कोमा में रहने के बाद होश में आता है और अपनी प्रेमिका (हरनाज) को खोने के गम से टूट जाता है। हालांकि, हर कोई उसे ये बताता है कि उसकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं थी और ये उसका बस वहम है, वहीं दूसरे हाफ में संजय (चाको) की लव स्टोरी दिखाई गई है। फिल्म के निर्देशन की कमान ए हर्ष ने संभाली है। साजिद नाडियाडवाला इसके निर्माता हैं।

natim@nimble
  • Website

Related Posts

(भोपाल)रोजगार मेले का आयोजन आज

November 27, 2025

(भोपाल)तंदूर उपयोग करने पर बापू की कुटिया से वसूला 10 हजार रूपये का जुर्माना

November 27, 2025

(भोपाल)बैरसिया रोड आरिफ नगर बस स्टैंड के सभी कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें

November 27, 2025

Comments are closed.

© 2026 Nimble Technology. Designed by Nimble Technology.
  • Home
  • Politics
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.